हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कर्नाटक के मु...

    कर्नाटक के मुद्दे पर कांग्रेस, अन्य विपक्षी दलों का बहिर्गमन

    Congress, issue of other opposition parties on Karnataka issue

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कर्नाटक के मुद्दे पर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने बुधवार को शून्यकाल के दौरान लोकसभा में हँगामा किया और दोपहर बाद 12.40 बजे सदन से बाहर चले गए। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने कर्नाटक की सरकार गिराने की साजिश का केंद्र सरकार पर आरोप लगाना शुरू किया। अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह मुद्दा वह कल भी उठा चुके हैं।

    इसके बाद उन्होंने दूसरे सदस्य का नाम पुकारा। इससे नाराज कांग्रेस के सदस्य अध्यक्ष के आसन के करीब आकर ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाने लगे। तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम् और बहुजन समाज पार्टी तथा कुछ अन्य दलों के सदस्य भी अपने स्थानों पर खड़े होकर उनका साथ दे रहे थे। बाद में बिरला ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को उनकी बात रखने का मौका दिया। चौधरी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में मार्शल लॉ चल रहा है। कर्नाटक के सिंचाई मंत्री डी.के. शिवकुमार ने एक होटल में अपनी बुकिंग करायी थी। लेकिन, जब वे होटल पहुँचे तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। होटल के अधिकारियों ने कहा कि उनकी बुकिंग रद्द कर दी गयी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।