हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब प्रदेश के 923...

    प्रदेश के 923 अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को राहत

    government schools
    • मुख्यमंत्री के आश्वासन का प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया स्वागत

    • मिड सैशन में नहीं होंगे बंद

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश के अस्थाई मान्यता प्राप्त 923 स्कूलों को हरियाणा सरकार ने मिड सैशन में बंद नहीं करने का फैसला लिया है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। यह जानकारी प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन व भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने दी। बता दें कि पिछले वर्ष 3200 के लगभग अस्थाई मान्यता प्राप्त प्राईवेट थे, जिनमें से 2200 के लगभग स्कूलों ने स्थाई मान्यता ले ली, जिसके बाद जिसके बाद 923 स्कूल स्थाई मान्यता न होने के चलते बंद होने की स्थिति में आ गए थे। हालांकि यह राहत वर्तमान शिक्षा सत्र के लिए ही है।

    शर्मा ने बताया कि प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल कल मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में मिला था। बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए अस्थाई मान्यता प्राप्त प्राईवेट स्कूलों की मांग को उचित मानते हुए राहत देने का काम किया है। इसके लिए प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया।

    गौरतलब है कि अस्थाई मान्यता व बिना मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ सामाजिक संस्थाओं द्वारा माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रिट डाली गई थी। जिसकी अगली तारीख 16 अगस्त है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने प्राईवेट स्कूलों को पक्ष में पैरवी करने का आश्वासन देकर जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी नाराजगी से बचने का काम किया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।