हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ फिर विकास को ...

    फिर विकास को नई रफ्तार देगी भाजपा : ग्रोवर

    B J P

    बोले-एलिवेटेड ट्रैक करेगा रोहतक को जाम मुक्त (B J P)

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। रोहतक शहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने कहा कि पिछले पांच साल में मनोहर सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में जितना एक समान विकास करवाया है, उतना विकास 55 साल में भी नहीं हुआ है। शहर में एलिवेटिड ट्रैक बनने से चार सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। वहीं शहर के सौंदर्यकरण को बढ़ाने के लिए सरकार ने सभी पार्कों पर सबसे अधिक कार्य करवाया है और लोगों को सेहत का ध्यान रखते हुए सभी पार्कों में जिम उपकरणों की व्यवस्था की है।

    पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का तन मन से सम्मान करती है

    यह बात भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने शुक्रवार को शहर में विभिन्न कालोनियों में डोर टू डोर चुनाव प्रचार के दौरान कही। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के दस साल के शासनकाल में केवल परिवारवाद व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया।

    • ग्रोवर ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है,
    • जिसके पूरे देश में 18 करोड़ सदस्य हैं,
    • वहीं 42 लाख अकेले हरियाणा प्रदेश में हैं
    • और भाजपा पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का तन मन से सम्मान करती है
    • जिसके चलते पिछले पांच वर्षों में पार्टी का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है
    • उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है
    • और 21 तारीख को कमल के निशान पर मोहर लगाएगी

    मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन भाजपा में शामिल

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन व वार्ड 11 से पार्षद आजाद उम्मीदवार ने अपने समर्थकों सहित भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया। रोहतक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनीष कुमार ग्रोवर के नेतृत्व में सुनील शर्मा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक चौधरी और वरिष्ठ वकील विवेक कथूरिया ने भाजपा ज्वाईन की। ग्रोवर ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, हिंदू शिक्षण संस्था के प्रधान राजेश सहगल, पार्षद राजकमल सहगल, मंडल अध्यक्ष पंकज छाबड़ा, किला रोड एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू सचदेवा, अजय निझावन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समेत कई नेता मौजूद रहे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।