हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ आनलाईन प्रणाल...

    आनलाईन प्रणाली को किया चैक, धान की नमी को जांचा

    inspection

    जांच। अधिकारियों को धान खरीद का कार्य सुचारु चलाने के आदेश आयुक्त दीप्ति उमाशंकर ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण

    • व्यापारियों और किसानों की सुनी समस्याएं (inspection)

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। अम्बाला मंडल की आयुक्त दीप्ति उमाशंकर ने कहा(inspection)कि सभी मंडियों में किसानों और व्यापारियों की सुविधा को जहन में रखते हुए आनलाईन प्रणाली से फसल की खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस प्रणाली से मंडियों में किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत और परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सभी अधिकारी आनलाईन प्रणाली से फसल खरीद कार्य पर नजर रखेंगे। आयुक्त शुक्रवार को शाहबाद की नई अनाज मंडी में धान की आवक का औचक निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी।

    व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना

    • इस दौरान आयुक्त ने धान के कट्टों को कंडे पर तुलवाकर भार चैक किया
    • मंडियों में धान की ढेरियों पर जाकर नमी को चैक किया
    • और बकायदा मशीन के माध्यम से नमी को जांचने का काम भी किया।
    • इस दौरान आयुक्त ने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की
    • और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए

    कि मंडियों में धान की खरीद का काम सुचारु से चलना चाहिए। इस खरीद कार्य के दौरान किसी को भी कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसी भी मंडी से सूचना मिलने पर अधिकारी, व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को तुरंत दूर करना सुनिश्चित करेंगे। इसलिए अधिकारी धान की खरीद कार्य को गम्भीरता से ले, जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

    अनाज मंडियों में पहुंचा 5 लाख हजार मीट्रिक टन धान

    उपायुक्त डॉ. एसएस फु लिया ने कहा कि गत्त वर्ष 2018-19 में 10 अक्टूबर तक धान की आवक का आंकड़ा 5 लाख 90 हजार 328 एमटी था, जबकि वर्ष 2019-20 में 10 अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र की विभिन्न मंडियों और खरीद केन्द्रों में 5 लाख 96 हजार 966 मिट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है और इस आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 4 लाख 51 हजार 551 मिट्रिक टन और हैफेड द्वारा 1 लाख 44 हजार 915 मिट्रिक टन की धान की खरीद का काम पूरा कर लिया है। इतना ही नहीं हैफैड एजेंसी द्वारा 1 लाख 6 हजार 563 मिट्रिक टन व खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 3 लाख 5 हजार 481 एमटी धान के उठान का कार्य कर लिया गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।