हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मुजफ्फरपुर मे...

    मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

    Road Accident

    ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर | Road Accident

    मुजफ्फरपुर (एजेंसी)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सरमसपुर के निकट आज भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident)में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर नरसंडा से आगे सरमसपुर हेल्थ केयर के सामने ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई ।

    सभी मृतक बक्सर जिले में हर घर नल का जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य करते थे और होली पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे।

    • सूत्रों ने बताया कि मृतकों में रामबलन सहनी और ध्रुव नारायण सहनी पहचान हो गई है।
    • अन्य की पहचान की जा रही है।
    • सभी मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी के सिमरी गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं ।
    • शव को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।