हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरकार ने लॉकड...

    सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने की रिपोर्टों को खारिज किया

    Lockdown Extended

    नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह अफवाहें पूरी तरह से निराधार हैं। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने सोमवार को कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की जो रिपोर्टें हैं वह पूरी तरह से आधारहीन हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का सरकार ने फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है। देश में सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों के जरिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देश में 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।