हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में 38 नये पोजिटिव के साथ कुल संख्या 1169

    Coronavirus

    जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को पांच, जोधपुर में 18 और टोंक में छह नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने के बाद राज्य में कुल सक्रमितों का आंकडा 1169 पहुंच गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में पांच नये पाॅजिटिव के बाद कुल पाॅजिटिव की संख्या 491, जोधपुर में सत्रह नये पाॅजिटिव के साथ कुल संख्या 133, टोंक मे छह नये मरीज सहित कुल 77 तथा कोटा में चार नये पाॅजिटिव के साथ कुल संख्या 90 पहुंच गयी हैं।

    इसके अलावा नागौर में दो, अजमेर, झुंझुनू, और झालावाड में आज एक एक नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आये। विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में सात, अलवर में सात, बांसवाडा में 59, भरतपुर में 20, भीलवाडा में 28, बीकानेर में 35, चुरू में 14, दौसा में 12,. धौलपुर में एक, डूंगरपुर में पांच, जयपुर मे 491, जैसलमेर में 30,, झुंझुनू में 36, जोधपुर में 133, करौली में तीन, पाली में दो, सीकर में दो, टोंक में 77, उदयपुर में चार, प्रतापगढ में दो, नागौर में नौ, कोटा में 90, झालावाड में 18,, बाडमेर में एक और हनुमानगढ में दो पाॅजिटिव मामले पाये गये हैं। विभाग के अनुसार अब तक 40 हजार 788 के सैंपल लिए गये, 1169, पाॅजिटिव 33 हजार 736 नेगेटिव और 164 पाॅजिटिव से नेगेटि बने 82 लोगों को अस्पताल से छुट्टि दे दी गयी है तथा 5873 लोगों की जांच रिपोर्ट रिपोर्ट षेष है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।