हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 हजार के पार, पहुंचा चीन के करीब

    Coronavirus
    file photo

    नयी दिल्ली। देश में Coronavirus (कोविड-19) का प्रकोप चरम पर है और अब यह संक्रमण के सर्वाधिक आंकड़ों वाले देशों की सूची में 12वें स्थान के साथ ही वैश्विक महामारी के केंद्र चीन के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3967 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 81,000 से अधिक हो गयी जबकि इसी अवधि में 1,000 लोगों की मौत हुई है।

    Corona

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 81,970 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 2649 लोगों की मौत हुई है , जबकि 27920 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। चीन में ही अब तक 82933 लोग Coronavirus संक्रमित हुए हैं तथा 4633 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 27524 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 1019 लोगों की मौत हो चुकी है और 6059 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।