हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home कारोबार दिल्ली में पे...

    दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 80 के करीब

    Petrol and Diesel

    नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार 17वें दिन बढ़ते हुए मंगलवार को 80 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुँच गई। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 20 पैसे बढ़कर 79.76 रुपये प्रति लीटर हो गई जो 28 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल के मूल्य में 55 पैसे की वृद्धि के साथ यह रिकॉर्ड स्तर 79.40 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। पेट्रोल की तुलना में डीजल के दाम तेजी से बढ़ने से दोनों के मूल्य का अंतर घटकर महज 36 पैसे रह गया है।

    देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 07 जून से लगातार बढ़ रहे हैं। इन 17 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 8.50 रुपये यानी 11.93 प्रतिशत और डीजल 10.01 रुपये यानी 14.43 प्रतिशत महँगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत कोलकाता, मुंबई और चेन्नई 18-18 पैसे बढ़कर क्रमश: 81.45 रुपये, 86.54 रुपये और 83.05 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। डीजल कोलकाता में 49 पैसे महंगा होकर 74.63 रुपये, मुंबई में 52 पैसे महंगा होकर 77.76 रुपये और चेन्नई में 48 पैसे की वृद्धि के साथ 76.78 रुपये प्रति लीटर बिका।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

        महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————79.76(+0.20)——-79.40(+0.55)
    • कोलकाता———81.45(+0.18)——-74.63(+0.49)
    • मुंबई————-86.54(+0.18)——-77.76(+0.52)
    • चेन्नई————83.05(+0.18)——-76.78(+0.48)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें