वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा को चुनाव में पुन: जीत पर बधाई देते हुए कहा कि वह ऊर्जा, रक्षा और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “ अपने ऐतिहासिक चुनाव में फिर से चुने जाने पर पोलैंड के मेरे दोस्त राष्ट्रपति डूडा को बधाई। रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और दूरसंचार सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर हमारा महत्वपूर्ण काम जारी है।” उल्लेखनीय है कि पोलैंड में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ लॉ एंड जस्टिस पार्टी (पीआईएस) के उम्मीदवार आंद्रेजेज डूडा ने अपने प्रतिद्वंद्वी रफाल ट्रजस्कोस्की को हराकर जीत हासिल की है। डूडा को 51.03 प्रतिशत जबकि विपक्षी सिविक प्लेटफ़ॉर्म पार्टी के उम्मीदवार ट्रजस्कोस्की को 48.97 प्रतिशत वोट मिले।
ताजा खबर
Sangrur Crime News: संगरूर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा
संगरूर (सच कहूँ न्यूज़)। S...
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की राज्य स्तरीय बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा
फतेहाबाद (सच कहूँ ब्यूरो)...
पंजाब पुलिस के एएसआई की रोड़ी में हवाई फायरिंग करते वीडियो वायरल
पंजाब से इनोवा व लाइसेंसी...
नरसी मोंजी कॉलेज में ‘Insight’26’ का भव्य समापन, 10वें संस्करण में 2,000 से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। न...
Rohtak Crime News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद
एएसपी ने भी घटना स्थल का ...
Gogamedi News: कुएं में मिला नेठराना से लापता मासूम का शव, न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा गोगामेड़ी थाना
शाम 5 बजे से था लापता, रा...
नोटिस निस्तारण में रुचि नही दिखा रहे मतदाता, अपील बेअसर
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एस...
‘Arthashastra ’26’ का भव्य समापन, चार दिनों तक रणनीति, नवाचार और सांस्कृतिक रंग का उत्सव
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। क...















