हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दक्षिण के राज...

    दक्षिण के राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश के दक्षिणी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और तमिलनाडु जहां बहुत लंबे समय से देश भर में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर तथा कर्नाटक चौथे स्थान पर है, वहीं अब एक और राज्य आंध्र प्रदेश महज तीन दिन में उत्तर प्रदेश, गुजरात और तेलंगाना को पीछे छोड़ कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। आंध्रप्रदेश में शनिवार को संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार हुई थी और रविवार को 3969 मामले , सोमवार को 5041, मंगलवार को 4074 और बुधवार को 4944 मामले सामने आने से उसने तीन राज्याें को पीछे छोड़ दिया। पिछले चार दिन में राज्य में 18022 मामले सामने आए है।

    Corona is on the rise, general public should be cautious

     

    दक्षिण भारत में तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,80,643, कर्नाटक में 71,069 और आंध्र प्रदेश में 58,668 मामले है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 37,724 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 11,92,915 हाे गयी है। वहीं इस दौरान 648 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 28,732 हो गई है।

     

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

        राज्य………….सक्रिय ….स्वस्थ………मौत….संक्रमित

    • अंडमान निकोबार..53…..159……….0……..212
    • आंध्र प्रदेश….32336…..25574…758…. 58668
    • अरुणाचल प्रदेश..552…..303……3………..858
    • असम ………….7291…18033…58……..25382
    • बिहार…………10220…18515…217…….28952
    • चंडीगढ़ ……….221…….518……12………751
    • छत्तीसगढ़……..1586……4114….29……..5729
    • और दमन दीव…240……463……2…………705
    • दिल्ली……..15288…106118…3690…..125096
    • गोवा ……….1552….2449……..26……..4027
    • गुजरात ……11760…36423….2196……50379

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।