हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी में कोरो...

    यूपी में कोरोना से ज्यादा घातक बन चुका है क्राइम वायरस : मायावती

    Lockdown Violation Cases

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अधिक क्राइम वायरस का प्रकोप चल रहा है। मायावती ने ट्वीट किया “ पूरे यूपी में हत्या व महिला असुरक्षा सहित जिस तरह से हर प्रकार के गंभीर अपराधों की बाढ़ लगातार जारी है उससे स्पष्ट है कि यूपी में कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है अर्थात् यूपी में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी है। जनता त्रस्त है। सरकार इस ओर ध्यान दे। ”

    Mayawati

    गौरतलब है कि गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में सोमवार को बदमाशों की गोली से घायल पत्रकार विक्रम जोशी की आज तड़के मृत्यु हो गयी है जबकि लोकभवन के बाहर शुक्रवार को आत्मदाह करने वाली दो महिलाओं में से एक ने दम तोड़ दिया।

     

     

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।