Abhay Rana

Haryana Crime News: हरियाणा का वांछित अपराधी पुर्तगाल से लाया गया भारत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक वांछित अपराधी को पुर्तगाल से भारत वापस लाने में सफलता प्राप्त की है। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में इंटरपोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी अभय राणा लंबे समय से हरियाणा पुलिस को विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।
देश  हरियाणा  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ