हमसे जुड़े

Follow us

37.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विवाहिता को ज...

    विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    पलवल (सच कहूँ न्यूज)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर जहरीला पदार्थ (Poisonous Substance) पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुनीता के अनुसार रामबाग कॉलोनी निवासी सोनल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 17 मई 2019 को उसकी शादी ऊंचा गांव निवासी प्रेमदास के साथ हुई थी।

    शादी में अधिक दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। ससुरालवालों ने जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ (Poisonous Substance) पिला दिया, जिससे वह बाल-बाल बची। दहेज न मिलने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुर रोहताश, सास शीला, ननद चमन, जेठ राजकुमार, जेठानी निर्मला, देवर सुनील, गौरव व नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here