हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home देश शहीद नायब सूब...

    शहीद नायब सूबेदार परविन्दर सिंह के परिवार के एक सदस्य को नौकरी का ऐलान

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब रेजीमैंट के शहीद नायब सूबेदार परविन्दर सिंह के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। ज्ञातव्य है कि नियंत्रण रेखा के समीप बटालिक सैक्टर (लेह) के ऊँचाई वाले क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान परविन्दर सिंह की जान चली गई। जूनियर कमिश्न्ड अफसर अपने पीछे पिता, पत्नी और 11 एवं 13 साल के दो पुत्र हैं। शहीद के परिवार के साथ हमदर्दी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उनको हर संभव सहयोग और सहायता दी जाएगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।