हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home कारोबार क्या पेट्रोल-...

    क्या पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते होने जा रहे हैं?

    Petrol Diesel Price

     कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर जाने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को भी यथावत रहे। देश में पिछले चार महीनों से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन ब्रेंट क्रूड आज 86.15 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 4.86 प्रतिशत के दबाव के साथ 79.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में तीन महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

    यह भी पढ़ें:– मुंबई में टैक्सी, ऑटो का किराया बढ़ेगा

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

    महानगर………..पेट्रोल………….डीजल ……………………(रुपए प्रति लीटर)
    दिल्ली…………..96.72………..89.62
    मुंबई …………..106.31……….94.27
    कोलकाता ………106.03……….92.76
    चेन्नई…………..102.63……….94.24

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here