हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ब्लाक खुईखेड़ा...

    ब्लाक खुईखेड़ा में जागरुकता मुहिम शुरु

    Fazilka News
    फास्ट फूड नहीं, पोष्टिक आहार सबसे महत्वपूर्ण: डॉ. गांधी

    फास्ट फूड नहीं, पोष्टिक आहार सबसे महत्वपूर्ण: डॉ. गांधी | Fazilka News

    फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। सीएचसी खुईखेड़ा (Khui Khera) के अंतर्गत आते विभिन्न गांवों में ममता दिवस व स्पेशल कैम्प लगा कर गर्भवती महिलाओं को पोषण माह के तहत 7 सितंबर तक सही खान-पान के बारे में जागरुक किया जाएगा। उक्त बात आज सीएचसी खुईखेड़ा में आयोजित एलएचवी व एएनएम की बैठक में एसएमओ डॉ. विकास गांधी ने कही। Fazilka News

    उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन फाजिल्का डॉ. सतीश गोयल के दिशा निर्देशों अनुसार राष्ट्रीय पोषण माह (सितंबर 2023) के सन्दर्भ में ब्लाक खुईखेड़ा के अन्तर्गत आते सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में खासकर गर्भवती व छोटे बच्चों की महिलाओं को उनका सही खानपान के प्रति जागरुक किया जाएगा। डॉ. गांधी ने कहा कि पोष्टिक आहार हमारी शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए बहुत जरुरी है। ब्लॉक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ने कहा कि आज हम ज्यादातर सिर्फ स्वाद को सामने रख कर खाना खाते हैं। पौष्टिकता का कहीं नामों निशान नहीं होता। Fazilka News

    इसी लिए आज प्लेट तो भरी दिखाई देती है पर उसमें पौष्टिकता कहीं नहीं होती। सब से बेहतर खाने पीने के लिए कुदरत ने हमे हमारे आस-पास ही दे दिया है। भाव लोकल जो खाना उपलब्ध है वही हमारे लिए स्वास्थ्यवर्धक है। उन्होंने बताया कि इस माह में ब्लाक की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में गर्भवती महिलाओं, बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं, किशोरों और बच्चों को पौष्टिकता के बारे में जागरुक किया जा रहा है। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– नेत्रदान व शरीरदान कर अमर हो गईं माता मनजीत कौर इन्सां

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here