हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बजरंग दल ने ग...

    बजरंग दल ने गोहत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा

    Jhinjhana
    Jhinjhana: बजरंग दल ने गोहत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा

    झिंझाना (सच कहूँ/राकेश वर्मा)। Jhinjhana: मंसूरा क्षेत्र में हो रही गौकशी की घटनाओं के खिलाफ बजरंग दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट कहा कि गौकशी किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समाज में तनाव फैलाने वाली ऐसी घटनाओं पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। Jhinjhana

    मंगलवार को बजरंग दल ने हाल ही में पुलिस द्वारा गौकशों पर की गई सख्त कार्रवाई की खुलकर सराहना करते हुए इसे कानून-व्यवस्था कायम रखने की दिशा में बड़ा सकारात्मक कदम बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी से लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र कसाना को ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और अवैध गौकशी में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठन ने यह भी आश्वासन दिया कि जनहित और धर्म संरक्षण के मुद्दों पर वे हमेशा प्रशासन के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं। इस मौके पर आलोक शर्मा अमित, अर्जुन शर्मा, दीपू, दीपक शर्मा, राजा, अनुज,विशु, आकाश, मोनू आदि मौजूद रहे। Jhinjhana

    यह भी पढ़ें:– मंसूरा के जंगल में पुलिस व गौकशों के बीच मुठभेड़, दो गौकश पैर में गोली लगने से घायल