हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नकाबपोश लुटेर...

    नकाबपोश लुटेरे बैंक से लाखों की नकदी लूटकर फरार

    Bank Robbery, Mohali, Gunpoint, Crime, CCTV, Police, Punjab

    लुटेरों ने पांच मिनट में दिया घटना को अंजाम

    मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। मोहाली के औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की शाखा में एक नकाबपोश एयर पिस्टल लहराते हुए घुस गया और महज पांच मिनट में लाखों लूटकर फरार हो गया। लुटेरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे की है।

    शाखा में लहराई एयर पिस्टल

    जिस समय बैंक में लूट की वारदात हुई उस समय वहां सिर्फ बैंक मैनेजर, कैशियर, एक महिला कर्मचारी व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद था। नकाबपोश की पीठ पर एक बैग था और हाथों में एयरपिस्टल थी। बैंक में दाखिल होते ही उसने कैशियर गौरव को पिस्टल दिखाकर कैश मांगा। गौरव सवाल करने लगा तो लुटेरे ने हवा में फायर कर दिया। डरे गौरव ने लुटेरे के बैग में रुपये डाले। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

    पुलिस जांच में जुटी

    लुटेरे के भागने के बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस को फोन किया। सीआइए, संबंधित थाना प्रभारी, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और जांच की। लुटेरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। वहीं, अभी यह पता नहीं चल पाया कि कितना कैश लुटेरा ले गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।