हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरकार किसी की...

    सरकार किसी की भी हो, अन्याय के खिलाफ भाकियू हमेशा आवाज उठाती रहेगी: चौ. ओमपाल मलिक

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: सरकार किसी की भी हो,अन्याय के खिलाफ भाकियू हमेशा आवाज उठाती रहेगी:चौ. ओमपाल मलिक

    किसान क्रांति गेट पर भाकियू ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दिल्ली की और किया सांकेतिक मार्च | Ghaziabad News

    • दो अक्टूबर 2018 में हरिद्वार से आई किसान क्रांति यात्रा पर, हुई बर्बरता को किसान भुला नहीं सकेगा:बिजेंद्र सिंह
    • दिल्ली बॉर्डर पर 13 महीने चले किसानों के आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 किसानों को याद कर किसानों की आंखें हुई नाम | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: किसान क्रांति गेट (गाजीपुर बॉर्डर) पर भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हवन किया। इस दौरान 13 महीने चले किसानों के आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 किसानों को भी याद किया गया। और प्रतिवर्ष की भांति किसानों ने दिल्ली की ओर सांकेतिक मार्च कर दिल्ली जाने की आन को भी तोड़ा। Ghaziabad News

    इससे पहले पंचायत का आयोजन भी किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मालिक, राष्ट्रीय सचिव चौधरी ओमपाल सिंह की मौजूदगी में बिजेंद्र सिंह, सुभाष भाटी, परमेन्द्र अवाना, अशोक भाटी, छोटे चौधरी, पवन चौधरी आदि ने अपने -अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सरकार किसान को कमजोर न समझे,किसान अपने हक को लेकर रहेगा। अन्याय के खिलाफ संगठन हमेशा आवाज उठाता रहा है भविष्य में भी उठता रहेगा। कहा कि भाकियू संगठन किसी पार्टी या सरकार का विरोध नहीं करता, वह तो केवल सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता है। सरकारों की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

    गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि 2018 में हरिद्वार से किसान क्रांति यात्रा चल कर दिल्ली स्थित गांधी जी की समाधि पर संपन्न होनी थी। लेकिन पुलिस ने यूपी गेट पर किसानों के साथ में जो बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया, निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज और गोली चलाई गई। और किसानों को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया था। उसी दिन से हर साल दो अक्टूबर को किसान उस बर्बरतापूर्ण व्यवहार को याद करते हुए, किसान क्रांति गेट पर ही हवन कर लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाते है।और प्रसाद बांटते है। कहा कि उस दो अक्टूबर 2018, कष्टकारी दिन को हम किसान कभी भी भुला नहीं सकेंगे। Ghaziabad News

    किसान क्रान्ति गेट पर ये भाकियू पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे

    राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मालिक, राष्ट्रीय सचिव चौधरी ओमपाल सिंह, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, जिला प्रभारी जय कुमार मलिक, नॉएडा जिला अध्यक्ष अशोक भाटी, सुभाष भाटी, परमेन्द्र अवाना, नरेंद्र सिंह, पवन चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, सुंदर सिंह, छोटे चौधरी, विनीत चौधरी, यशवीर सिंह, ममता चौधरी, मंजू सिंह, वेदपाल मुखिया, चंद्र पाल पहलवान, ललित पंघाल, पिंटू चौधरी, टीनू चौधरी, परवीन, सतेंद्र तेवतिया, महेंद्र सिंह तेवतिया, कुशवीर सिंह गुलिया, मुस्तफा आदि सैकड़ों पदाधिकारी किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– कांग्रेस ने हमेशा सत्ता में आने के बाद खाई रस मलाई: अनुराग ठाकुर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here