हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी धूमधाम के साथ...

    धूमधाम के साथ मनाया गया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

    BSP-supremo

    कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दीर्घायु की कामना

    कपिल कुमार
    अमरोहा। जनपद के नगर पंचायत सैद नंगली में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। जिसके बाद गरीब एवं वृद्ध महिलाओं एवं विकलांगों को कंबल वितरित किए गए।

    बता दें कि रविवार को नगर पंचायत सैद नंगली में बसपा नेता सोनू गुर्जर के आवास पर बहुजन समाजव पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने गरीब, वृद्ध महिलाएं एवं दिव्यांगों को कंबल वितरण किया गया। उसके बाद सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

    इस अवसर पर बसपा के सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल अजब सिंह एडवोकेट ने कहा भी रविवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो बहन मायावती का जन्मदिन पूरे देश में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया है। और उनकी लंबी उम्र की कामना की गई है। इस मौके पर सोनू गुर्जर, बदन सिंह गौतम, पप्पू जाटव, राजवीर सिंह गुर्जर, रमेश सिंह, गजेंद्र भाटी, पिंटू,नीतू पवार,अमित, गौरव बिधूड़ी,विवेक पटेल, मा. ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here