शिक्षा और रोजगार
Viral Video News: कैराना में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
शर्ट उतरवाकर लाठी से पीटता दिखाई दिया युवक,पीड़ित लगाता रहा जान बचाने की गुहार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Viral Video News: सोशल मीडिया पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कैराना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक की शर्ट उतरवाकर उसे लाठी से पीटा जा रहा है, जबकि पीड़ित युवक अपनी जान बचाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर “वाई जी, किंग कैराना वसीम बाबा” नाम से संचालित अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
वायरल वीडियो में पीड़ित युवक असहाय हालत में दिखाई देता है। पिटाई करने वाला युवक उसके शरीर पर लाठी से वार करता नजर आ रहा है। इस दौरान पीड़ित युवक बार-बार उसे छोड़ देने और जान बख्शने की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है।
हालांकि, वीडियो कब और कैराना क्षेत्र में किस स्थान पर बनाया गया, इसकी फिलहाल स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के पीछे की वजह और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जांच में वायरल वीडियो पुराना पाया गया। पुलिस द्वारा पूर्व में कार्रवाई की गई है।