India Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 17.8 अरब डॉलर लुढ़ककर 657.9 अरब डॉलर पर

Published On

India Forex Reserve: मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी कमी होने से 15 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17.8 अरब डॉलर लुढ़ककर 657.9 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.5 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट के साथ 675.7 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 15 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15.55 अरब डॉलर की भारी गिरावट के साथ 569.8 अरब डॉलर पर आ गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 2.1 अरब डॉलर गिरकर 65.7 अरब डॉलर पर आ गया।

इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 9.4 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.1 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि में 5.1 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और यह गिरकर 4.2 अरब डॉलर रह गई।

About The Author

Related Posts