जनता की मोदी सरकार से पुकार, पेट्रोल-डीजल के कम करो दाम

Published On

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वैश्विक बाजार में लगभग तीन सप्ताह से कच्चे तेल की कीमतों के दबाव में रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को भी स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन ब्रेंट क्रूड आज 2.58 प्रतिशत बढ़कर 87.34 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 2.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी से 80.85 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं आम लोग मोदी सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करने की मांग कर रही है। महंगाई के कारण आम जनता त्रस्त है। देश में पिछले चार महीने से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

   महानगर…………पेट्रोल………….डीजल

  • दिल्ली…………..96.72……..89.62
  • मुंबई …………..106.31…….94.27
  • कोलकाता ……..106.03…….92.76
  • चेन्नई……………102.63…….94.24

Breaking News : गुरुग्राम में गिराई जा रही थी पुरानी इमारत में कई श्रमिक दबे

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts