शिक्षा और रोजगार
पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार नौंवे दिन स्थिर
Published On
नयी दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को लगातार नौंवे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपये और डीजल का 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। सात दिसम्बर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपये और डीजल की 1.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे। आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे…
शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 83.71 73.87
- मुंबई 90.34 80.51
- चेन्नई 86.51 79.21
- कोलकाता 85.19 77.44
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।