Toll Tax: टोल वसूली के विरोध में 28 जुलाई को पदमपुर बंद का आह्वान

Toll Tax
टोल वसूली के विरोध में 28 जुलाई को पदमपुर बंद का आह्वान

पदमपुर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीगंगानगर पदमपुर मार्ग पर टोल नाकों व टोल टैक्स (Toll Tax) वसूली के विरोध में टोल हटाओ संघर्ष समिति द्वारा  28 जुलाई को पदमपुर बंद का आह्वान किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए संघर्ष समिति ने आज पदमपुर में नई धानमंडी व मुख्य बाजार में व्यापारियों से संपर्क किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू ने आरोप लगाया कि बारिश के दिनों में शहर में मुख्य सड़क पर भरने की समस्या लंबे समय से है। Toll Tax

गत दिवस मुख्य सड़क से बारिश के पानी को, जिसमें सिवरेज और गंदगी शामिल थी, को बीबी नहर में लिफ्ट किया गया, जो बेहद गलत कदम था। उन्होंने कहा कि बीबी नहर सिंचाई पानी के साथ पेयजल आपूर्ति भी करती है। लोगों में टोल कंपनी के विरोध में भारी आक्रोश व्याप्त है। संघर्ष समिति के 28 जुलाई के बंद के आह्वान का व्यापार मंडल ने समर्थन किया है। व्यापारियों ने बताया कि नई धानमंडी में जिंस की बोली बंद को सफल बनाने के लिए दोपहर 11:30 बजे की बजाय 1 बजे शुरू होगी।धानक और तौला यूनियन, सब्जी यूनियन ने भी समर्थन कर दोपहर 1 बजे तक काम बंद रखने का निर्णय लिया।

बजरी सीमेंट व बिल्डिंग मैटीरियल यूनियन के प्रधान सुखविंद्र सिंह सुक्खी ने टोल टैक्स को खत्म करने की मांग करते हुए मंडी बंद कार्यक्रम का पूर्ण सहयोग करने की बात कही। कपड़ा यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन पुन्यानी, मनियारी यूनियन के अध्यक्ष अशोक परनामी व पेस्टीसाइड फर्टिलाइजर्स यूनियन के त्रिलोकचंद मिगलानी व किरयाना यूनियन के अध्यक्ष चरणजीत अदलखा ने टोल कंपनी के विरोध में 1 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया। मिस्त्री मार्केट में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने संपर्क कर मंडी बंद में समर्थन व सहयोग का आह्वान किया गया।

प्लाईवुड व हार्डवेयर यूनियन, आयरन स्टोर्स यूनियन ने समर्थन करने का निर्णय किया है। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि एमरजेंसी सेवाएं मेडिकल और हॉस्पिटल सुचारू रहेंगे। अध्यक्ष दिलबाग सिंह संधु, रिशपाल सिंह मक्कासर, कॉमरेड रविन्द्र तरखान, सुखवीर सिंह फौजी, राजकुमार मिगलानी, राजकुमार खरोड़, सोनू तूर, हरविंद्र सिंह डेलवां आदि ने टोल कंपनी व पीडब्ल्यूडी पर मिलीभगत कर जनता को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की अधिसूचना के विरुद्ध टोल कंपनी को पीडब्ल्यूडी ने छूट दे रखी है।

इस लूट के खिलाफ जनता को एकजुट होना चाहिए  रविन्द्र तरखान ने कहा कि टोल नाके पर जनहित की सुविधाओं एंबुलेंस, सड़क की मरम्मत और रजिस्टर मेंटेन नहीं होने की शिकायत पर 17 जुलाई को पीडब्ल्यूडी ने टोल कंपनी को नोटिस जारी किया। मौके पर तहसीलदार और डीएसपी करणपुर मौजूद थे, लेकिन टोल कंपनी को पीडब्ल्यूडी ने क्लीन चिट देकर साबित किया है कि पीडब्ल्यूडी भी इस लूट में शामिल है।

यह भी पढ़ें:– Tobacco Free Youth Campaign : सावन में हुआ होलिका दहन !