हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    Bulandshahr: सांप के काटने से कैंटीन संचालक की मौत

    Bulandshahr
    Bulandshahr सांप के काटने से कैंटीन संचालक की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

    बुलन्दशहर/स्याना : स्याना के पट्टी हजारीसिंह निवासी राकेश की सांप के काटने से मौत हो गई। राकेश स्थानीय गढ़ स्टैंड पर चाय का कैंटीन चलाता था। शुक्रवार की शाम वह खोखे में सामान रखने गया था जहां उसकी उंगली में सांप ने काट लिया। परिजन राकेश को पास के गांव में वैध के पास ले गए।

    संतुष्टि न मिलने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र स्याना पर लाया गया। बाद में परिजन राकेश को उत्तम चिकित्सा हेतु अनेकों स्थान पर लेकर गए, लेकिन राकेश की हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार की शाम राकेश की शाम राकेश की मौत हो गई राकेश की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतक राकेश का अंतिम संस्कार किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here