हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बंद मकान के त...

    बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व आभूषण ले उड़े चोर

    Rampur Maniharan News
    Rampur Maniharan News: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व आभूषण ले उड़े चोर

    रामपुर मनिहारान (सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी)। Rampur Maniharan News: बीती रात चोरों ने उद्योगपति के मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर अलमारी में रखी नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। घटना से इलाके में दहशत फैली है। पुलिस सीसीटीवी के सहारे चोरों को तलाश रही है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। Rampur Maniharan News

    कस्बे के नामचीन उद्योगपति नीरज गुप्ता पुत्र स्वर्गीय बृजमोहन गुप्ता मोहल्ला कायस्थान स्थित मकान में परिवार संग रहते है। बीती रात नीरज गुप्ता की तबीयत खराब होने के कारण परिजन मकान का ताला डालकर उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर घर में रखी लाखों रुपए की नगदी सहित सोने के आभूषण चोरी कर लिए। Rampur Maniharan News

    मंगलवार सवेरे मकान के ताले टूटे देख मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। मोहल्लेवासियों ने मकान के ताले टूटे होने की सूचना पीड़ित परिवार को दी। आनन-फ़ानन में पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। और अलमारी में रखी नगदी व सोने के कीमती आभूषण भी गायब थे। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा किए जाने व आरोपियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना ने पुलिस के रात्रि गश्त की पोल खोल कर रख दी है। Rampur Maniharan News

    यह भी पढ़ें:– भाजपा सरकार ने देश की दशा व दिशा बदली, जनता में न्याय की उम्मीद बंधी : नायब सैनी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here