हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home चंडीगढ़ शाम 7 बजे बंद...

    शाम 7 बजे बंद होगा चंडीगढ़, सिर्फ मेडिकल दुकानों को खुले रहने की छूट

    Chandigarh News
    Chandigarh News: शाम 7 बजे बंद होगा चंडीगढ़, सिर्फ मेडिकल दुकानों को खुले रहने की छूट

    अगले आदेशों तक लोक अदालतों को किया रद्द, सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पाकिस्तान व भारत में चल रहे युद्ध के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए शाम 7 बजे बाजारों को बन्द करने का निर्णय लिया है। चंडीगढ़ में स्थित बड़े मॉल से लेकर आम दुकानें तक शाम 7 बजे बंद कर दी जाएंगी व किसी को भी अपने घरों से बाहर रहने तक की स्वीकृति नहीं होगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने सिर्फ मेडिकल सेवाओं व दवाई की दुकानों को ही इन आदेशों से छूट दी है, जबकि इस फैसले का उल्लंघन करने वाले बाकी दुकानदारों व कार्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Chandigarh News

    चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव ने प्रैस कॉन्फ्रैंस करते बताया कि मौजूद स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान से काफी तनाव चल रहा है और भारतीय सेना व ग्रह विभाग लगातार सुरक्षा को लेकर एडवायजरी जारी कर रहा है तो उस हिसाब से ही चंडीगढ़ प्रसाशन भी निर्णय ले रहा है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में 12 तक सभी कोचिंग इंस्टीच्यूट बन्द कर दिए हैं और उनको खोलने के बाद में आदेश जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही 7 जुलाई तक चंडीगढ़ में किसी भी आम या फिर खास कार्यक्रम दौरान आतिशबाजी करने की स्वीकृति नहीं होगी। Chandigarh News

    आमजन भी पटाखे नहीं चला सकेंगे। डीसी ने बताया कि चंडीगढ़ में होन वाली लोक अदालतों को भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है व इनके लिए अगली तारीख का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा।

    कोचिंग इंस्टीच्यूट भी बन्द करने के आदेश, 7 जुलाई तक पटाखे चलाने पर मुकम्मल रोक

    उन्होंने बताया कि बाजारों को शाम 7 बजे बन्द करने का निर्णय सिर्फ शुक्रवार 9 मई के लिए ही लिया गया है, जबकि आगामी दिनों के फैसले संबंधी बाद में स्थिति को देखते हुए सूचित किया जाएगा। वहीं चंडीगढ़ में तैनात सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए उनको तुरंत अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहने की आदेश दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Police: हथियार तस्कर की तलाश में हरियाणा पुलिस की छापेमारी