हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश मुख्यमंत्री म...

    मुख्यमंत्री मान ने 36वां जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल किया लोगों को समर्पित

    Mansa News
    मानसा। बुढलाडा में मदर एंड चाइल्ड केयर सैंटर लोगों को समर्पित करते और डॉक्टरों से बातचीत करते हुए सीएम मान।
    पंजाब और पंजाबियों के हितों को अनदेखा करने के लिए पिछली राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया

    बुढलाडा/मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। पंजाब के लोगों को मानक स्वस्थ्य सेवाएं प्रदान करने के मद्देनजर स्वास्थ्य ढांचे को और बेहतर और मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को बुढलाडा में 36वां जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल (मदर एंड चाइल्ड केयर सैंटर) लोगों को समर्पित किया। Mansa News

    यहाँ 30 बिस्तरों वाला जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल लोगों को समर्पित करने के बाद इक्ट्ठ को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने आशा अभिव्यक्त की कि नया बनाया जाने वाला यह अस्पताल मानसा जिले में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की बेहतर देखभाल और जरुरी सहूलियतें प्रदान करने के लिए अह्म भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 5.10 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार किया यह अस्पताल लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मील पत्थर साबित होगा। भगवंत मान ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के रोगों के माहिर डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों विशेष कर महिलाओं को मानक इलाज करवाने के लिए मानसा जिले से बाहर मीलों दूर न जाना पड़े। Mansa News

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में ऐसे 45 जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य देखभाल अस्पताल स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से 36 पहले ही लोगों को समर्पित किए जा चुके हैं और नजदीक भविष्य में ऐसे और अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में मुकम्मल तबदीली आई है। जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने जोर देकर कहा कि अस्पताल में हर महीने 100 से अधिक प्रसव होते हैं और इस प्रयास से गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को आधुनिक स्वास्थ्य सहूलतें उपलब्ध होंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल में आधुनिक मशीनों और उपकरण लगाए गए हैं और अस्पताल में ऐंटे नेटल चैकअप, हाई रिस्क गर्भ जांच, सिजेरियन प्रसव का विशेष प्रबंध होगा। उन्होंने कहा कि समय से पहले पैदा होने वाले बच्चों के लिए एस. एन. सी. यू की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके इलावा भगवंत मान ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए इस केंद्र में बाल रोग माहिर भी तैनात किए जाएंगे। Mansa News

    पंजाब के लोगों को दशकों से लूटने वाले विरोधी नेताओं पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों और इसके नेताओं ने अपने स्वार्थी राजनैतिक हितों के लिए पंजाब के हितों की अनदेखी की और माफिए के साथ-साथ नशों के सौदागरों को संरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि अब विरोधियों ने मेरा अक्स खराब करने के लिए हाथ मिलाया है क्योंकि वह पंजाब सरकार के असाधारण कामों से परेशान हैं। Mansa News

    यह भी पढ़ें:– इलेक्ट्रिक वाहनों को उत्साहित करने के लिए दी जाएंगी करीब 300 करोड़ की रियायतें : भुल्लर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here