हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Haryana: 2 दल...

    Haryana: 2 दलित, 2 जाट, 5 ओबीसी…जानिये हरियाणा की सैनी कैबिनेट का जातीय समीकरण

    Haryana
    Haryana: 2 दलित, 2 जाट, 5 ओबीसी...जानिये हरियाणा की सैनी कैबिनेट का जातीय समीकरण

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने गुरुवार को 13 मंत्रियों के साथ शपथ ली। पंचकुला के दशहरा मैदान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हुए समारोह में राज्यपाल बंडारु दत्तात्रय ने मुख्यमंत्री सैनी सहित उनके 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई। Haryana

    श्री सैनी के साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में अनिल विज, कृष्णलाल पँवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढाँडा, विपुल गोयल, अरविन्द कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती सिंह, राजेश नागर और गौरव गौतम शामिल रहे। वहीं नवगठित सरकार में कैबिनेट के गठन में भाजपा ने हरियाणा के जातीय गणित का खास खयाल रखा है। कैबिनेट में किस वर्ग से कितने मंत्री बनाए गए हैं?

    हरियाणा सरकार में किस जाति से कितने मंत्री | Haryana

    नायब सिंह हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में जातीय समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है। पंजाबी वर्ग से अनिल विज मंत्री बनाए गए हैं। उधर, श्याम सिंह राणा के रूप में एक राजपूत चेहरा और विपुल गोयल के रूप में बनिया वर्ग के एक नेता को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। सीएम सैनी जिस ओबीसी वर्ग से आते हैं, उस वर्ग के चार और नेता भी मंत्री बनाए गए हैं।

    ओबीसी वर्ग से राव नरबीर सिंह, आरती राव, रणबीर सिंह गंगवा और राजेश नागर मंत्री बनाए गए हैं। ब्राह्मण वर्ग से दो नेताओं गौरव गौतम और अरविंद शर्मा, दो दलित नेताओं कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण कुमार बेदी को भी सैनी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। जाट वर्ग से श्रुति चौधरी और महिपाल ढांडा सैनी को मंत्री बनाया गया है। Haryana

    यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में आंधी, बारिश के आसार, मौसम विभाग ने बताई तारीख

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here