हमसे जुड़े

Follow us

34.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home देश Chirag Paswan...

    Chirag Paswan In NDA: क्या चिराग पासवान भाजपा में होने जा रहे हैं शामिल?

    Chirag Paswan In NDA
    Chirag Paswan In NDA

    पटना। Chirag Paswan In NDA: बिहार से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि एनडीए (NDA Meeting) की बैठक में चिराग पासवान (chirag paswan) को शामिल होने के लिए भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पत्र लिखा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चिराग पासवान भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। वहीं जीतन राम मांझी को भी भाजपा ने न्योता भेजा है। वहीं आपको बता दें कि एनडीए के 25 वर्ष पूरे होने पर 18 जुलाई को होटल अशोक में सिल्वर जुबली मनाई जा रही है।

    बिहार विधानमंडल के दोनों सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

    बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र शुक्रवार को समाप्त होने के बाद दोनों सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने निर्धारित बैठकों की कार्यवाही संपन्न कराने के बाद क्रमश: राज्य विधानमंडल के निचले और ऊपरी सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। चौधरी और ठाकुर दोनों ने निचले और उच्च सदन के कामकाज में सहयोग के लिए सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। 10 जुलाई से शुरू हुए मॉनसून सत्र के दौरान दोनों सदनों की पांच बैठकें हुईं।

    विपक्ष ने सत्र के दौरान दोनों सदनों में नियोजित शिक्षकों की सेवाओं को सरकारी कर्मचारी के रूप में नियमित करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेलवे में “नौकरी के बदले जमीन घोटाले” में आरोपपत्र दाखिल होने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे की भी मांग की।

    मॉनसून सत्र के दौरान 31 मार्च, 2020 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष और 31 मार्च, 2021 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए बिहार के स्थानीय निकायों के वार्षिक तकनीकी निरीक्षण पर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट दोनों सदनों में पेश की गई। इसी तरह, 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए बिहार के राज्य वित्त लेखा परीक्षा पर कैग की रिपोर्ट भी दोनों सदनों में पेश की गई। इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम अनुपूरक बजट और संबंधित बिहार विनियोग (3) विधेयक 2023 पारित किया गया। इसी तरह बिहार माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2023 भी राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में पारित हुआ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here