डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने फतेहाबाद को दी स्वच्छता की सौगात

पूरे जिला के गांवों-शहर व कस्बों में एक साथ चला डेरा श्रद्धालुओं का झाड़ू

फतेहाबाद। (सच कहूँ न्यूज) डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार महीने में 5 साल बाद अपने पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के साथ मनाते हुए फतेहाबाद की साध-संगत ने स्थानीय जवाहर चौक से सफाई महाअभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में साध-संगत ने पहुंचकर अपनी हाजिर लगाई। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के चेयरमैन राजेंद्र खिंची, नगर परिषद उपप्रधान सुनीता टुटेजा, निलांशी शर्मा, पार्षद किरण नारंग, पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– रेवाड़ी सफाई महाअभियान की लाइव कवरेज, देखें वीडियो में

साध-संगत द्वारा चलाए गए सफाई अभियान की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा की। उन्होंनें कहा कि साध-संगत हमेशा मानवता भलाई कार्यो में हमेशा जुटी रहती है। जब भी शहर को साध-संगत की जरुरत होती है साध-संगत हमेशा लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी होती है। सफाई अभियान में आई साध-संगत के लिए दोपहर का खाना व चाय और नाश्ता भी तैयार किया गया था। गाड़ियों के माध्यम से यह हर जोन में पहुंचाया गया। शहर की हर एक गली-मोहल्ले व बाजार में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु हाथों में झाडू और तसले लिए सफाई करते नजर आए। सेवादरों के सेवा करने की भावना को देखकर फतेहाबाद शहर ही नहीं बल्कि गांवों से आए लोग सेवादारों के जज्बे को सलाम करते नजर आए।

सोमवार को फतेहाबाद की साध-संगत ने पूरे शहर को साफ कर दिया। जवाहर चौक से सुबह 10 बजे शुरु हुआ अभियान दोपहर चार बजे तक चला। यह अभियान फतेहाबाद की साध-संगत ने अपने अपने क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों से परमिशन लेकर अपने-अपने एरिया में सफाई की। फतेहाबाद की साध-संगत के आग्रह पर इस सफाई अभियान की शुरूआत पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा में स्वयं झाड़ू लगाकर की।

इसके पश्चात एक साथ पूरे जिला के गांवों, शहरों, कस्बों, तहसील व नगरों में डेरा अनुयायी सफाई कार्य में जुट गए। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने सेवा कार्यो में जुटी साध-संगत को परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार महीने की बधाई दी। पूज्य गुरु जी ने सेवादारों के सफाई कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस धरा को साफ सुथरा रखना एक महान सेवा है। सफाई से पूरे समाज में करवट आती है और रोग भाग जाते है। इसलिए जो सेवादार सफाई अभियान में जुटे है, उनके लिए दुआएं करते है कि भगवान उन्हें खुशियां जरूर बख्शें।

पहले इकट्ठा किया कूड़ा-करकट, फिर उठाकर पहुंचाया डंपिंग स्टेशन

फतेहाबाद शहर में सफाई अभियान में साध-संगत का उत्साह देखते ही बन रहा था ’ शुभारंभ के बाद सभी साध-संगत अपने-अपने क्षेत्रों, वार्डों में की सफाई करने में पूरी तन्मयता से जुट गई। देखते ही देखते साध-संगत ने कुछ ही घंटों में शहरों की सफाई कर उन्हें चमका दिया। सफाई के साथ एकत्रित किए गए कूड़े-कर्कट व गंदगी के ढेरों को भी श्रद्धालुओं ने प्रशासन केसाथ मिलकर डंपिंग स्टेशनों तक पहुंचाया।

इसके अलावा सेवादारों ने लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। सफाई अभियान में साध-संगत सफाई करने के औजार जैसे झाड़ू, कस्सी, तसला, पल्ली, आरी, कुल्हाड़ी आदि अपने साथ लेकर आई। इतना ही नहीं साध-संगत अपने लिए लंगर-भोजन भी साथ लेकर सफाई करने पहुंची। सेवादारों ने शहर में बने गटर, नालियों, सीवरेज में उतरकर व सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की सफाई कर उनकी दशा बदल दी।

सफाई अभियान ने बदल दी फतेहाबाद शहर की तस्वीर

फतेहाबाद। डेरा सच्चा सौदा का सफाई अभियान देखते ही देखते ही महा से महान हो गया। करीब चार घंटे में ही फतेहाबाद शहर की तस्वीर बदल गई। जो स्थान कई दिनों से गंदगी से अटे थे, वह पलक झपकते ही साफ कर दिए गए। सुबह 10 बजे शुरू हुआ सफाई अभियान दोपहर करीब चार बजे तक चला। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नालों में भी बिना किसी झिझक के साफ करते नजर आए। पूरी सफाई के बाद ही बाहर निकले। शहर के लोगों को सफाई अभियान से संदेश दिया गया कि सफाई के संस्कारों को अपनाएं, ताकि आगे से इस प्रकार के सफाई अभियान की उन्हें जरूरत ही नहीं पड़े।

पहले ही तय था किस जोन में किसकी ड्यूटी

ब्लॉक के जिम्मेवार दीपक मोंगा, ओमप्रकाश सोनी, लक्ष्मण अरोड़ा ने बताया कि सफाई अभियान में किस जोन में किसी ड्यूटी है यह पहले से ही तय था। सेवादारों के माध्यम से इसके बारे में साध-संगत को पहले ही बता दिया गया था। साध-संगत को उनके एरिया में जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसलिए सड़कों पर जोन के हिसाब से निशान लगाए गए थे। इन्हें देखकर साध-संगत अपने जोन में पहुंची और सेवा कार्यों में जुटी गई।

क्या बोले वार्ड नंंबर तीन के पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल

वार्ड नंबर तीन के पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल ने कहा कि साध-संगत द्वारा चलाए गए अभियान की जमकर प्रशंसा की। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने कमाल कर दिया। सेवादारों ने कुछ ही मिनटों में शहर की सभी मार्केट, वार्डों को पूरी तरह से साफ कर दिया। जहां गदंगी नजर आई, वहीं से उठाकर पूरी तरह से सफाई कर दी। इस सफाई को हमें बरकरार रखना होगा, ताकि हम सबका इस अभियान में योगदान हो सके।

 

क्या बोली उपप्रधान सविता टुटेजा

नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर में सफाई रखते है। उसी भांति अपने आसपास के क्षेत्र को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आसपास का वातावरण साफ होगा तो बीमारियां खत्म होगी। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की साध-संगत अपने खर्च पर सिर्फ हमारे द्वारा फैलाई हुई गंदगी को साफ करने पहुंचे हैं। कमाल है इनकी सेवाभावना। यह लोग तो वास्तव में खुदा के फरिश्ते हैं। मैं कायल हूं इनकी काम करने की इच्छाशक्ति को देखकर। डेरा सच्चा सौदा के लोग जब इतने भले इन्सान हैं तो इनके पूज्य गुरु जी अवश्य भगवान तुल्य होंगे। स्वच्छता का अभियान चलाने के लिए डेरा सच्चा सौदा साधुवाद का पात्र है। मैं शहर के नागरिकों से आह्वान करती हूं कि आज तो सेवादार शहर को साफ करके चले जाएंगे पर आप लोग रोजाना ऐसे अभियान चलाकर शहर को साफ सुथरा रखें, जिससे हमारा शहर स्वच्छता अभियान में अग्रणी बन सकें।

क्या बोले नगर परिषद प्रधान राजेंद्र खिंची

नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र खिंची ने कहा कि सेवादार पूरी निष्ठा के साथ सफाई कर रहे है। करीब कुछ ही घंटों में सेवादरों ने शहर को चमका दिया। चाहे पेड़ों के नीचे गिरे पत्ते हों या कागज आदि, उन्होंने सभी को उठाया। झाड़ू से पूरी सफाई की। मतलब जहां भी उन्होंने गंदगी या कूड़ा देखा, उसे उठाकर शहर की तस्वीर बदल दी। ऐसे जज्बे और भावना वाले सेवादारों से हमें भी सीख लेनी चाहिए। हमें भी अपना एक ध्येय बनाना चाहिए। संस्था ने तो अपना काम कर दिया है, उसे सही रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है। प्रधान राजेंद्र खिंची ने शहर की जनता से आहवान किया कि जहां-जहां हमारा जाना होता है, वहां की सफाई पर जरूर फोकस करें।

क्या बोली वार्ड पार्षद 2 की निलांशी शर्मा

वार्ड नंबर दो की पार्षद निशांली शर्मा ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पूरे शहर की सफाई की। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों में सेवा की सच्ची भावना दिखी। सेवादार बिना किसी शुल्क के वे जिम्मेदारी से काम कर रहे थे, यह उनकी खूबी रही। ऐसी शिक्षा हमें सभी को भी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारा सबसे पहला ध्येय होना चाहिए। सफाई के लिए सिर्फ कर्मचारियों पर निर्भर ना रहकर हमें इसके लिए खुद भी आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सभी सेवादार बहुत ही अच्छा काम करके गए हैं। उन्होंने नेक नीयत व निष्ठा के साथ यहां सड़कों, पार्कोँ की सफाई की। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा की इस मुहिम का स्वागत किया है और फतेहाबाद में चलाए गए सफाई अभियान के लिए साध-संगत का धन्यवाद किया।

क्या बोली वार्ड नंबर 4 पार्षद किरण नारंग

वार्ड नंबर 4 पार्षद किरण नारंग ने कहा कि फतेहाबाद शहर को चमकाने के लिए डेरा सच्चा सौदा का थैंक्स। यह चमक हमें बनाकर रखनी है। स्वच्छता के लिए सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझें। हमें शपथ लेनी चाहिए कि हम सार्वजनिक स्थलों पर कोई भी चीज नहीं फैकेंगे। उन्हें डस्टबिन में ही डालेंगे। तभी इस स्वच्छता का उद्देश्य बरकरार रहेगा। कहा कि फतेहाबाद में हर जगह डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ही नजर आ रहे थे। सड़क पर कौन जा रहा है, क्या हो रहा है, उन्हें कोई मतलब नहीं था। सभी सेवादार ईमानदारी से जुटे हुए थे। शहरवासियों को डेरा सच्चा सौदा के सेवादारो से प्ररेणा लेनी चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।