हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अवैध कब्जा हट...

    अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने घेरा बीडीपीओ दफ्तर

    Abohar News
    अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने घेरा बीडीपीओ दफ्तर

    बीडीपीओ ने दिया वीरवार तक कब्जा हटवाने का आश्वासन | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव दौलतपुरा (Daulatpura) के बस अड्डे की जगह पर हुए नाजायज कब्जा हटवाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस नगर और देहाती मंडल के सदस्यों ने कांग्रेस के जिला उपप्रधान सुधीर भादू, अबोहर प्रधान सुभाष बाघला और खुईयां सरवर के प्रधान हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में खुईयां सरवर बीडीपीओ आफिस के बाहर धरना लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कई घंटों तक चले धरने के बाद बीडीपीओ गगनदीप कौर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वीरवार को गांव में पहुंचकर उक्त कब्जे को हटवा दिया जाएगा जिसके बाद धरनाकारियों ने अपना धरना उठाया।

    इस मौके पर हरप्रीत सिंह ने कहा कि गांव दौलतपुरा में बने बस अडडे पर कुछ लोगों ने पांच मरले सरकारी जगह पर नाजायज कब्जा किया हुआ है। वे 2018 से ही इस कब्जे को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। करीब एक माह पहले पंचायती विभाग के संयुक्त निर्देशक ने इसे खाली करवाने के निर्देश संबंधित बीडीपीओ व जिला उपायुक्त को दिए थे लेकिन एक माह बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके रोष स्वरूप आज उनहें धरना लगाने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कथित आरोप लगाया कि बीडीपीओ का रवैया भी गांववासियों के प्रति सही नहीं रहा। Abohar News

    इस मौके पर सुधीर भादू व सुभाष बाघला ने कहा कि आज जब बीडीपीओ ने उन्हें वीरवार को बस स्टेंड के कब्जे को खाली करवाने का आश्वासन दिया तो उनके इस धरने की जीत हुई। उन्होंने बताया कि दौलतपुरा अड्डे का मसला केवल एक गांव का नहीं बल्कि पांच गांवों के लोग इससे जुडेÞ हुए हैं। इस मौके पर कांग्रेस यूथ के जिला प्रधान सुरजीत सिंह, जिला उपप्रधान सोनू संधू, नगर कांगं्रेस प्रधान मोनू आर्य, श्रीराम नूनीवाल, शालू पंजाबा, बब्बू कंबोज, साहब सिंह, मा. अमरीक सिंह, गुरजिंदर गिल, हरविंदर बराड़, प्रेम संधू, जसबीर सिंह, हरपाल सिंह, विजय गाबा, धनराज गोदारा, कृष्ण लाल व हरप्रीत सिंह दलमीरखेड़ा मौजूद थे। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– सरसा में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस की सुस्ताई कार्रवाई से लोगों में रोष

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here