हांगकांग के होटलों में कोरोना क्वारंटीन अवधि तीन दिन कम

Published On

हांगकांग सिटी। हांगकांग ने विदेश से आने वाले लोगों के लिए कोविड होटल में क्वारंटीन के जरुरी दिनों में कटौती की है। मुख्य कार्यकारी जोन ली ने सोमवार को कहा कि वर्तमान में विदेश से आने वाले लोगों को सात दिन होटल में क्वारंटीन रहना पड़ता था। आने वाले शुक्रवार से शहर में आने वाले लोगों को होटलों में तीन दिन तक क्वारंटीन रहना पडेगा और अन्य चार दिन चिकित्सक की निगरानी में घर पर या किसी होटल में रहना होगा। बीबीसी के रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सक की निगरानी के दौरान लोग बाहर जा सकते है लेकिन बार , जिम और मनोरंजन केन्द्रों सहित ऐसी जगह नहीं जा सकते है जहां टीकाकरण के पास की जांच की जरुरत हो।

उन्होंने कहा कि बिना मास्क वाली गतिविधियों में भाग लेने , ऐसे घरों में जाना जहां बुजुर्ग और विकलांग लोग रहते है और चिकित्सा स्थानों पर इन लोगों का जाना मना है। अगर चारों दिन इन रिपोर्ट नकारात्मक आती है तो ये लोग जन परिवहन के साधन का उपयोग कर सकते है और अपने काम पर और खरीदारी करने के लिए बाजार जा सकते है। ली ने कहा कि सरकार कोरोना मामलों को सक्रिय रुप से नियंत्रित करेगी। हांगकांग में 2022 में कोरोना मामले ओमिक्रोन वेरियंट के आने बाद बढ़ गए है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts