हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें कैलिफोर्निया ...

    कैलिफोर्निया में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 4515 नये मामले

    Coronavirus
    वाशिंगटन । अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के रिकॉर्ड 4515 नये मामले दर्ज किये गये हैं। कैलिफोर्निया के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि प्रांत में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 4515 नये मामले दर्ज किये गये हैं तथा प्रांत में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 17324 हो गयी है। इससे पहले शुक्रवार को सर्वाधिक 4317 नये मामले दर्ज किये गये थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये ये आंकड़ों के अनुसार प्रांत में पिछले पांच दिनों में 20200 से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।