हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश भाकपा के दिग्...

    भाकपा के दिग्गज नेता डी. पांडियन का निधन

    चेन्नई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वयोवृद्ध नेता डी. पांडियन का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। पांडियन गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका नियमित हीमोडायलिसिस चल रहा था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्हें बेहोशी की अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात उनकी हालत बहुत गंभीर हो गई और जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे जाने के बावजूद सुबह करीब 10:15 बजे उनका निधन हो गया।

    भाकपा के सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। बाद में शनिवार को उसे मदुरै ले जाया जायेगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पांडियन तीन बार भाकपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए तथा दो बार लोकसभा के लिए चुने गये थे। उन्होंने आठ किताबें लिखी हैं और छह उपन्यासों का अनुवाद किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।