शिक्षा और रोजगार
हरियाणा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत में कालांवाली में उमड़ेगा जनसैलाब
डबवाली विधानसभा निभाएगी सर्वाधिक भागीदारी : सतीश जग्गा
डबवाली (सच कहूँ /सुभाष)। भारतीय जनता पार्टी डबवाली एवं जगमालवाली मंडल के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में 30 जून को आयोजित होने वाले हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के भव्य स्वागत समारोह की तैयारियों, विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा पखवाड़ा तथा संगठन सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। Sirsa News
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा ने कहा कि 30 जून को कालांवाली की नई अनाज मंडी में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा, जिसमें डबवाली विधानसभा की भागीदारी सर्वाधिक रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक भाजपा सदस्यों एवं समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करे, ताकि डबवाली विधानसभा संगठनात्मक शक्ति, अनुशासन और कार्यकर्ता संस्कृति का पूरे प्रदेश के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर सके।
सतीश जग्गा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के लिए समर्पित एक सशक्त वैचारिक परिवार है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का समान अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र 'अंत्योदय' है, जिसके माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का सतत प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा 'राष्ट्र प्रथम' की विचारधारा से प्रेरित संगठन है, जो विकसित भारत के संकल्प, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के प्रति पूर्णतः समर्पित है। Sirsa News
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा पखवाड़ा तथा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत एवं सार्थक मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं ने इन अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक इनके प्रभावी क्रियान्वयन, प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुँच सुनिश्चित करने, डिजिटल माध्यमों के अधिकाधिक उपयोग तथा सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए आगामी सभी कार्यक्रमों को अभूतपूर्व जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष नवदीप सिंह सरां, जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन सुरेन्द्र लोहगढ़, जिला कार्यालय सचिव हंसराज लखोतरा, जिला सचिव विकास शर्मा, सुनील जिंदल, नगर परिषद सदस्य मुनीश मोंगा, कृष्ण कामरा, सीएम विंडो एमिनेंट सिटीजन बूटा सिंह हैबूआना, परमजीत जोतांवाली, चाणक्य शर्मा, राजप्रीत मांगेआना, मार्केट कमेटी सदस्य संदीप चावला, कमल सचदेवा, कमलकांत दुरेजा, नंदलाल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अभिमन्यु कोछड़, आईटी सेल प्रभारी विनेश छाबड़ा, विकास वशिष्ठ, प्रीतपाल सिंह मांगेआना, मुकेश बांसल, मंडल पदाधिकारी नीरज जिंदल, मनोहर नागपाल, पंकज धींगड़ा, अंग्रेज चकेरीयां, साहिल गोयल, राजिंदर गर्ग जमींदारा, हरमंदर सिंह चट्ठा, नंबरदार बलविंदर सिंह जोगेवाला, सरपंच कुलदीप सिंह फुल्लों, ऋषभ अरोड़ा, डा.विनय मैहता, सचिन, कपिल मैहता, अतुल कुमार, शाम लाल कुक्कड़, मोहन लाल कौशिक, अशोक सेतिया, सुखमंदर सिंह तिगड़ी, अर्शदीप सिंह पाना, लखवीर सिंह मांगेआना, अंग्रेज सिंह पन्नीवाला रुलदू सहित डबवाली एवं जगमालवाली मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Sirsa News
