हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दिलप्रीत रिंड...

    दिलप्रीत रिंडा गिरोह का निशानेबाज गोलीबारी में गिरफ्तार

    Dilpreet Rinda Gang, Arrested, Shootout, Parmish Verma

    फेसबुक पर गायक को दी थी धमकी

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर हमला करने वाले गिरोह के एक अन्य खतरनाक निशानेबाज आकाश को रूपनगर जिले के सिंहपुरा इलाके में पुलिस के साथ हुई गोलीबारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। दिलप्रीत की गिरफ्तारी के एक माह बाद पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिलने का दावा किया गया है। इसी ने फेसबुक पर गायक को धमकी दी थी। इस अपराधी की तीन राज्यों की पुलिस को तलाश थी ।उसके कब्जे से एक विदेशी माउजर बरामद की।

    यह जानकारी रूपनगर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वपन शर्मा ने आज यहां दी। गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। भागते समय गैंगस्टरों का वाहन नाले में फंस गया। महाराष्ट्र के नांदेड साहिब के निवासी आकाश की डकैती के तेरह मामलों, लूट के पांच केस तथा आर्म्स एक्ट के तहत पंजाब ,हरियाणा और महाराष्ट्र पुलिस को तलाश थी। गैंगस्टर के दाहिने मोढे के पास गोली लगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान की अगुवाई रूपनगर पुलिस के डीएसपी तथा सीआईए एक तथा सीआईए दो की ओर से की गई।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें