हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home कृषि Why does Neem...

    Why does Neem dry up: क्या आपको पता है, इन दिनों क्यों सूख जाते हैं नीम के पेड़?

    Disease of Neem Tree

    Why does Neem dry up: नई दिल्ली। वैसे तो नीम के पेड़ को बहुगुणकारी माना जाता है, इतना ही नहीं नीम एक औषधि के रूप में भी विख्यात है। लेकिन क्या आपको पता है बहुत सी बीमारियों में कारगर, इंसानों के लिए काफी हद तक लाभ पहुंचाने वाले इस नीम को पेड़ को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आपने देखा होगा कि इन दिनों में आकर अक्सर बहुत से नीम के पेड़ सूख जाते हैं। आपको बता दें कि काला पड़जिले में लगाए गए सैंकड़ों नीम के पेड़ों संकट से जूझ रहे हैं। Disease of Neem Tree

    क्योंकि जिले में लगाए गए नीम के पेड़ काला पड़ने के बाद धीरे-धीरे सूख रहे हैं। देखते ही देखते जिले में अब तक सैकड़ों नीम के पेड़ सूख चुके हैं। इन नीम के पेड़ों के अचानक सूखने का कारण लोगों की समझ से परे है। लोगों की समझ में यह नहीं आ रहा है कि बाग-बगीचों तथा सड़कों के किनारे पेड़-पौधे तो बहुत से लगे हैं लेकिन इन पेड़ों में केवल नीम के ही पेड़ सूख रहे हैं। आस-पास खड़े अन्य पेड़ हरे भरे हैं लेकिन केवल नीम के पेड़ों का सूखना लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है? Disease of Neem Tree

    नीम के पेड़ की टहनियां पहले काली हो जाती हैं, फिर पेड़ सूख जाते हैं

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इनकी संख्या भी जिले में बहुत है। अधिक गुणकारी, बहुपयोगी होने की वजह से काफी संख्या में लोगों ने नीम के पेड़ को अपने घरों के आसपास लगा रखा है। बाग-बगीचों में भी इनकी संख्या काफी है। जिले के भोरे-मीरगंज पथ या अन्य पथों पर सड़क के किनारे दूर-दूर तक विभिन्न किस्म के पेड़ों के बीच नीम के पेड़ों की संख्या भी काफी है। अधिक गुणकारी, बहुपयोगी होने के बावजूद भी लोग सोच रहे हैं कि ये नीम के पेड़ ही क्यों सूखे जा रहे हैं। जिले के लोगों के अनुसार नीम के पेड़ की टहनियां पहले काली हो जाती हैं, फिर पेड़ सूख जाते हैं। Disease of Neem Tree

    यह मामला वानिकी विभाग का है, वे ही इसका हल बताएंगे

    इसी तरह अन्य राहों पर भी सड़क के किनारे व घरों के आसपास लगे सभी पेड़ सूख चुके हैं। लोगों के अनुसार अन्य पेड़ों के साथ-साथ काफी संख्या में नीम के पेड़ भी लगाए हुए हैं। लेकिन उनमें केवल नीम का ही पेड़ सूख रहा है। नीम के पेड़ों के सूखने से चिंतित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने हैरानीजनक कारण बताया, उन्होंने कहा कि यह मामला वानिकी विभाग का है, वे ही इसका हल बताएंगे।

    उन्होंने इस समस्या का समाधान जानने के लिए राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग के वैज्ञानिकों से संपर्क करने की सलाह दी। वानिकी विभाग के प्रोफेसर से संपर्क करने पर उन्होंने मिट्टी में गड़बड़ी या वातावरण में परिवर्तन होना नीम के पेड़ सूखने का कारण बताया। उन्होंने बताया कि ये पेड़ सूखने का कारण बैक्टिरियल इफेक्ट भी हो सकता है। इस संबंध में मिट्टी की जांच एवं नीम के पेड़ की जांच करने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। Disease of Neem Tree

    Threads जल्द ही शुरू करने जा रहा है न्यू Feature, मिलेगा Live Score का आनंद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here