40 किलो चूरापोस्त बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

Published On

छिपाकर राजस्थान से चूरापोस्त लेकर आ रहा था | Fazilka News

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। राजस्थान की सीमा से सटे फाजिल्का जिले की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) किया है जो केले से भरे ट्रक में छिपकर राजस्थान से चूरापोस्त लेकर आ रहा था। थाना बहाववाला पुलिस ने राजस्थान से पंजाब आ रहे केले से भरे ट्रक को जब्त किया। ट्रक में केलों के बीच चूरापोस्त की खेप छिपाई गई थी। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। Fazilka News

जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह रात करीब 8 बजे राजपुरा बैरियर पर नाके पर थे। इस दौरान मुखबिर ने राजस्थान से स्मगलिंग की सूचना दी। इसके बाद राजस्थान से आ रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें लदे केलों के बीच रखे गए गट्टों में 40 किलो चूरापोस्त मिला। पुलिस ने तुरंत ड्रग्स जब्त करके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विजय सिंह पुत्र जग्गा सिंह निवासी बस्ती बाहमणी वाला रोड जलालाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– मेले हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के धरोहर, एम एल सी श्री चंद्र शर्मा

About The Author

Latest News

Gardening Tips: घर के गमले में उगाएं मीठे अंगूर, बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं; जानें आसान तरीका
भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नू
मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य देखभाल का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में न्यूरोटिक और तनाव संबंधी विकारों का इलाज शामिल
*भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूती*
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम' के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Related Posts