जानिये 7 आविष्कारों के बारे में जिन्होंने बदल दी दुनियां

Published On

1: एटीएम

कभी बैंकों में अपने ही पैसे निकालने के लिए लंबी लाइन लगाने के चक्कर में दुनिया अपना बहुत सा समय जाया करती थी, लेकिन आज एटीएम यानी की आॅटोमेटिक टेलर मशीन के अविष्कार ने पूरी दुनिया में पैसे के हस्तांत्रण को आसान बना दिया है। इस जादुई मशीन के अविष्कार का श्रेय जाता है जैम्स गुड फेलो को। ब्रिटेन के रहने वाले फेलो एटीएम के साथ ही एटीएम पिन के भी जनक माने जाते हैं उनके अविष्कार ने पूरी दुनिया बदल दी।

2: फ्लश टॉयलेट

आज जबकि हमारे देश में शौचालय निर्माण एक आंदोलन का रूप ले चुका है। ऐसे में सर जॉन हैरिंगटन ऐसे व्यक्ति रहे, जिन्होंने 1596 में पहला फ्लश टॉयलेट बनाया था। उनके इस अविष्कार ने पूरी दुनिया में एक क्रांति कर दी। आज भी जो फ्लश टॉयलेट का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह उनकी ही देन है। कमाल की बात है कि पिछले सौ सालों में भी फ्लश टॉयलेट में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं हुए।

3: चॉकलेट:

जिस चॉकलेट को हम हर शॉप और छोटी मोटी दुकान में आज देखते हैं, उसे हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का श्रेय जाता है, ब्रिटेन के जॉसेफ फ्रे को। उन्होंने न केवल चॉकलेट को हॉर्ड फॉर्म में तब्दील किया, बल्कि कोका बटर को पहली बार सॉलिड चॉकलेट में बदला। पहली चॉकलेट उन्होंने 1847 में बनाई।

4: मॉर्डन कंप्यूटर प्रोग्रामिंग:

वैसे कंप्यूटर ने तो पूरी दुनिया ही बदल दी, लेकिन मॉर्डन टेक्नॉलॉजी में जिस सी प्रोग्रामिंग और यूनिक्सी का
अविष्कार किया उसका श्रेय जाता है डेनिस रिची को। डेनिस ने इस प्रोग्रामिंग से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की दुनिया में क्रांति ला दी। उनकी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का आज भी मॉर्डन सिस्टम में प्रयोग हो रहा है। हालांकि उनके अविष्कार में लगातार अपडेशन होता रहा, लेकिन बेसिक आज भी उनके ही यूज में आ रहे हैं।

5: कार सीट बेल्ट

 हंटर शेल्डन ने कार में सीट बेल्ट का अविष्कार किया। उनका यह अविष्कार आॅटो मोबाइल की दुनिया में कार चालक की सुरक्षा के लिए वरदान साबित हुआ। दरअसल, हंटर शेल्डन एक न्यूरोसर्जन थे, और उनके हॉस्पिटल में सिर और छाती से जुड़ी गंभीर चोट के मरीज आते थे, जिसके बाद उन्होंने इसकी रोक के लिए कारों में इस तरह के बेल्ट का अविष्कार किया। उनके द्वारा किया गया यह अविष्कार आज भी दुनिया में कार चलाने वालों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है।

6: इलेक्ट्रॉनिक गिटार

इलेक्ट्रॉनिक गिटार का अविष्कार अमेरिका के एडोल्फ रेचनबेकर ने किया था। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक गिटार के अविष्कारक के रूप में दुनिया लैस पॉल का नाम जानती है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक गिटार का अविष्कार एडोल्फ रेचनबेकर ने किया था। लैस पॉल ने इस गिटार को अपग्रेड किया था।

7: एयर कंडीशनर

तेज धूप और तेज गर्मी में किसी ठंडे और कूल-कूल कमरे की कल्पना को साकार करने का काम विलीस हैविलैंड ने ही किया था। उन्होंने एसी यानी की एयर कंडीशन का अविष्कार किया था। उन्होंने 1901 में अपनी एयर कंडीशनिंग मशीन का पटेंट कराया। कैरियर के इस अविष्कार ने दुनिया बदल दी। आज बाहर तपती धूप में हमारे कमरे की ठंडक का श्रेय विलीस को ही जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts