अब फेसबुक से होगा मतदाता पंजीकरण

Published On

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को मतदाताओं के रूप में पंजीकृत करने की मुहिम के तहत सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की तैयारी कर ली है। चुनाव आयोग इसके लिए पहली जुलाई से मतदाता होने की सभी शर्तें पूरी करने वाले लोगों को फेसबुक ‘वोटर रजिस्ट्रेशन रिमांइडर’ के नाम से संदेश भेजेगा।

इसके लिए फेसबुक ने अपनी वेबसाइट पर ‘रजिस्टर नाउ’ के नाम से एक बटन बनाया है। इस बटन को क्लिक करते ही मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। देश में करीब एक करोड़ अस्सी लाख लोग फेसबुक से जुड़े हुए हैं।

चुनाव आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि चुनाव आयोग उन सभी लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने का विशेष अभियान शुरू कर रहा है,

जो किन्हीं कारणों से छूट गए हैं। इस अभियान में उन लोगों पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जो पहली बार मतदाता बनने जा रहे हैं। जैदी ने लोगों से एक जिम्मेदारी नागरिक बनने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह पहल चुनाव आयोग के मतदाता पंजीकरण अभियान को मजबूत बनाएगी

और भविष्य के मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय हिस्सेदारी के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान चुनाव आयोग के मुख्य उद्देश्य कोई भी मतदाता बनने से न छूटे को पूरा करने में मददगार होगा।

कई भाषाओं में पहुंचेगा संदेश

चुनाव आयोग की ओर से पंजीकरण की याद दिलाने वाला यह संदेश फेसबुक पर अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, बंगला, उर्दू, असमी, मराठी और ओड़िया सहित 13 विभिन्न भाषाओं में प्रेषित किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Latest News

भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तारी भगवा पार्टी का पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का जीता-जागता सबूत: कुलदीप धालीवाल
AC Care Tips: AC से आ रही है गर्म हवा? अपनाएं ये आसान टिप्स, मिनटों में बर्फ जैसा ठंडा हो जाएगा कमरा
Haryana Highway News: हरियाणा के सरसा से राजस्थान के बीच से निकलेगा ये नया हाईवे, किसानों की जमीन के रेट होंगे महंगे, इन गांवों और कस्बों की हो गई मौज
BPL Card Apply: BPL राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! जानिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या-क्या मिलते हैं फायदे
Symptoms of lung nodules: फेफड़ों में ऐसी गांठ छीन लेती है जिंदगी के ठाठ! जानें किस खतरनाक बीमारी का देती है सिग्नल

Related Posts