कांग्रेस की सरकार बनी तो 24 घंटे में माफ होगा किसानों का कर्जा

Congress

हरियाणा: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी,नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण

  •  हर जिले में बनेगी एक यूनिवर्सिटी और एक मेडिकल कॉलेज

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)।  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे ‘संकल्प पत्र-2019’ नाम दिया है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होना है जबकि नतीजें 24 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के विषयों पर विशेष रूप से ध्यान दिया है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा-पत्र में सरकारी और निजी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों का 24 घंटे के अंदर ऋण माफी का वादा भी किया है।

विद्यार्थियों के लिए 15 हजार रुपये सालाना वजीफा देने का भी वादा किया है

कुमारी शैलजा ने अनुसूचित जाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग समुदाय से आने वाले कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्रों को 12 हजार रुपये सालाना और कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए 15 हजार रुपये सालाना वजीफा देने का भी वादा किया है। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद थे।

घोषणा पत्र की मुख्य बातें- (Congress)

  •  हर महीने 300 यूनिट तक बिजली होगी फ्री, 300 यूनिट से ज्यादा होने पर आधा होगा रेट।
  •  अनुसूचित जाति आयोग का पुनर्गठन होगा।
  •  टीचरों की भर्ती के लिए चलेगा विशेष अभियान
  •  हर परिवार में एक नौकरी

महिलाओं के लिए खोला पिटारा (Congress)

  •  हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं कर सकेंगी फ्री में यात्रा।
  •  महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिलेगा 33% आरक्षण।
  • पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को मिलेगा 50% आरक्षण।
  • नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषदों में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा।
  •  गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म पर हर महीने मिलेंग 3500 रुपये, 5 साल का होने तक 5 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
  •  विधवा, दिव्यांग, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं को हर महीने 5100 रुपये पेंशन मिलेगी।
  •  गरीबी रेखा से नीचे रह रहीं महिलाओं को हर महीने चूल्हा खर्च के तौर पर मिलेंगे 2000 रुपये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।