अलास्का के अलेतियन द्वीप में 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके

Published On

सैन फ्रांसिस्को (एजेंसी)

अमेरिका के अलास्का में अलेतियन द्वीप पर मंगलवार को 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा है कि भूकंप मंगलवार की रात नौ बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र पूर्वोत्तर किसका वोलकानो से 31 किमी दूर 19.1 किमी की गहराई पर था। अमेरिकी राष्ट्रीय समुद्री एंव वायुमंडलीय प्रशासन के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र काफी आबादी वाला है और भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts