शिक्षा और रोजगार
बलिया में मुंडन संस्कार के समय गंगा में नहाते समय दो किशोर डूबे
Published On
बलिया (एजेंसी)
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गये, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैरिया क्षेत्र के मिश्र के मठिया का 14 वर्षीय मुलायम नट सोमवार को मुंडन संस्कार में गंगा नदी के सती घाट गया था । नहाते समय वह गंगा में डूब गया । इसके अलावा दूसरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर हुई । वहां भी मुंडन संस्कार में आया पड़वार गांव का 12 वर्षीय विनय गंगा में नहाते समय डूब गया। उन्होंने बताया कि पुलिस गोताखोरों की मदद से उनके शव नदी से निकालने की कोशिश कर रही है ।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।