हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    रोजगार को लेकर अमेरिका चिंतित, उठाएगा ये बड़ा कदम

    2023 तक ब्याज दर बढ़ाएगा फेडरल रिजर्व

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने कहा है कि उसे अगले दो साल में मुद्रास्फीति बढ़ने तथा श्रम बाजार में मजबूती की उम्मीद है और इसके बाद नीतिगत ब्याज दरों में वृद्धि की जाएगी। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने फेड की मुक्त बाजार समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इस गर्मी के मौसम में रोजगार में अच्छी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। यह स्पष्ट है कि हम काफी मजबूत श्रम बाजार की ओर बढ़ रहे हैं। एक-साल में श्रम बाजार बेहद मजबूत हो जायेगा।

    फेड ने अपने बयान में वर्ष 2023 तक ब्याज दरों में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना व्यक्त की है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि दरें तभी बढ़ाई जाएंगी, जब बेरोजगारी कम होगी और मुद्रास्फीति बढ़कर दो प्रतिशत से ऊपर पहुँच जाएगी। फिलहाल उसने नीतिगत ब्याज दरों को शून्य से 0.25 प्रतिशत के दायरे में अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। फेड के बयान के बाद शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई।

    सोने और चाँदी के दाम भी लुढ़क गए। बयान में कहा गया है कि टीकाकरण के कारण कोविड-19 के संक्रमण में कमी आई है। इन सबके बीच केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को समर्थन देना जारी रखेगा। वह सरकारी प्रतिभूतियों के माध्यम से 80 अरब डॉलर और रेहन समर्थित प्रतिभूतियों के माध्यम से 40 अरब डॉलर की तरलता हर महीने बढ़ता रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।