महिला चोर गिरोह ने कपड़े की दुकान पर साधा निशाना

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

दुकान से 70 हजार रुपये का कपड़ा चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर गले का सोने का लोकेट उड़ाया

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। कस्बे के वार्ड 10 में महिला चोर गिरोह ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाया। दुकान से महिला चोरों ने 70 हजार रुपये का कपड़ा और नशीला पदार्थ सुंघाकर गले से सोने का लोकेट भी चोरी कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वार्ड 10 निवासी महिला दुकानदार राजबाला ने बताया कि वह घर में ही कपड़े की दुकान चलाकर अपने परिवार का पेट पालती है। बुधवार को दोपहर बाद 2 महिलाएं कपड़ा लेने के लिए दुकान में आई उनसे बाद तीन महिलाएं फिर आ गई। पांचों महिलाओं ने उसे व उसकी लड़के की पत्नी को कुछ सुंघा दिया।

यह भी पढ़ें:– मोदी हटाओ, देश बचाओ पोस्टर अभियान की शुरूआत

उसके लड़के की पत्नी के गले से डेढ़ तोले सोने का लोकेट भी महिलाओं ने चोरी कर लिया और दुकान से लगभग 70 हजार रुपये का कपड़ा लेकर आरोपी महिलाएं फरार हो गई। पास में लगे सीसीटीवी में पता चला कि आरोपी महिलाएं इको गाड़ी में सवार होकर आई थी महिलाओं की पूरी वारदात पड़ोस में लगे कैमरे में कैद हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वार्ड 10 निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी दुकान से पांच महिलाओं ने चोरी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
                                                                                                  -अनिल कुमार, मंडी चौंकी प्रभारी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts