पांच सौ और एक हजार के नोट जमा कराने के लिए लोगों की लंबी लाइने

Published On

नयी दिल्ली:  पांच सौ और एक हजार रुपये के बंद नोटों को जमा करवाने के लिए बैंकों के आज खुलने से पहले ही लंबी-लंबी कतारें लग गयी।
केंद्र सरकार ने आठ नवंबर की मध्य रात्रि से पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला किया था और इन नोटों को बदलवाने के लिए कई प्रकार के कदमों की घोषणा की थी जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
सरकार एक हजार रुपये का नोट फिलहाल पूरी तरह बंद कर रही है जबकि पांच सौ का नया नोट प्रचलन में आयेगा और दो हजार रुपये का नोट भी पहली बार शुरू किया जा रहा है। (वार्ता)

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts