हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी संचारी रोगों ...

    संचारी रोगों से बचाव हेतु नगर में चलाया फॉगिंग अभियान

    Kairana News
    Fogging Campaign : संचारी रोगों से बचाव हेतु नगर में चलाया फॉगिंग अभियान

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: शासन के निर्देश पर नगरपालिका की ओर से संचारी रोगों से बचाव हेतु विशेष कस्बे में अभियान चलाकर फॉगिंग कराई जा रही है। फॉगिंग अभियान पूरे महीने संचालित किया जाएगा। नगरपालिका परिषद कैराना संचारी रोगों से बचाव हेतु गम्भीर नजर आ रही है, जिसके चलते 01 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। Kairana News

    यह अभियान आगामी 31 जुलाई तक जारी रहेगा। पालिका टीम द्वारा रोस्टर बनाकर प्रतिदिन दो वार्डों में फॉगिंग की जा रही है। गुरुवार देर शाम भी नगरपालिका की टीम ने नगर के वार्ड नंबर-09 व 11 में फॉगिंग अभियान चलाया। पालिका कर्मचारियों ने गली-गली में जाकर मशीन से दवाई का छिड़काव किया। वहीं, सफाई लिपिक रविन्द्र कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर के वार्डों में फॉगिंग की जा रही है। यह अभियान 31 जुलाई तक जारी रहेगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here